
“Philanthropist, Social Worker, Edupreneur, Self-dependent, Homemaker, Mother and of course a Good Human being……”
“सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाउद्यमी, आत्मनिर्भर, गृहिणी और माँ…..”

परिचय:
शुरुआती शिक्षा देहरादून से करने के बाद डॉ. तृप्ति ने लंदन से मैनेजमेंट में परास्नातक की शिक्षा ग्रहण की एवं उसके उपरांत राजनीति शास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
भारत आने के बाद अपने पिता श्री एम. एल. जुयाल के पदचिन्हों पर चलते हुए डॉ. तृप्ति ने समाज सेवा की ठानी एवं समाज में उपेक्षित लोगो के स्वाथ्य एवं शिक्षा के लिए काम करना प्रारम्भ किया इस समय डॉ. तृप्ति अनेक बालिकाओं की शिक्षा को प्रायोजन कर रही है। इसी के साथ उनका सपना है की वो निर्धन बच्चों के लिए एक ऐसा स्कूल खोलें जिसमें समाज में उपेक्षित बच्चे पढ़ के अपना एक मुकाम पा सके, जिसके लिए उन्होंने एक स्कूल का निर्माण भी प्रारम्भ कर दिया है। इसके साथ ही डॉ. तृप्ति के मार्गदर्शन में माया ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में निर्धन छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियां भी दी जा रही है जिससे निर्धन छात्र छात्राओं को भी उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके और वो उपयुक्त रोजगार पा सकें या स्वयं का स्वरोजगार शुरू कर स्वावलंबी बन सकें। समाज सेवा की दिशा में कार्य करते हुए डॉ. तृप्ति द्वारा सेलाकुई क्षेत्र के विभिन्न ग्राम देहात में स्वाथ्य जांच शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही डॉ. तृप्ति पर्यावरण संरक्षण में भी काफी सक्रिय रहती हैं। डॉ. तृप्ति वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सड़क किनारे से पॉलिथीन उन्मूलन और पक्षी घरों की स्थापना जैसी कई सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती हैं और उनमें भाग लेती हैं। हाल ही में डॉ. तृप्ति ने डीबीएस कॉलेज में वृक्षारोपण कर हर जिले में 100 पेड लगाने के लिए हरित उत्तराखंड अभियान की शुरुआत की है।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलना लोगों का अधिकार है…
समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए डॉ. तृप्ति द्वारा हर माह 4 से 6 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाया जा रहे हैं। हर शिविर में लगभाग 200 ग्रामीणों को निःशुल्क दवा वितरित की जा रही है।
मेरा लक्ष्य, सभी को मिले बेहतर स्वाथ्य: डॉ. तृप्ति




डॉ. तृप्ति ने डीबीएस कॉलेज से हरित प्रदेश योजना का शुभारंभ किया

डीबीएस कॉलेज देहरादून में आर्यन संगठन के माध्यम से आज माया कॉलेज की प्रबंध निदेशक डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने उनके ड्रीम प्रोजेक्ट हरित प्रदेश योजना का शुभारंभ किया। समारोह में डॉ तृप्ति द्वार डीबीएस सीकॉलेज प्रांगण में 14 नीम के पेड़ों का पौधारोपण किया गया। वृक्षरोप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के कक्ष में डॉ. तृप्ति ने डॉ तृप्ति ने शिक्षा स्वाथ्य और पर्यावरण की बात करते हुए आर्यन छात्र संगठन के पदाधिकारियो से अपील की कि आर्यन छात्र संगठन उत्तराखंड के सभी जिलों में उनके साथ मिलें और आगामी वर्ष में 100-100 पेड लगायें।साथ-साथ डॉ. तृप्ति ने उत्तराखंड के निर्धन विद्यार्थियों के लिए माया कॉलेज में छात्रवृति देने का वादा किया। साथ-साथ उनको कहा कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए माया कॉलेज प्रतिबध्द है। डीबीएस कॉलेज के प्रचार्य डॉ. वीसी पांडे ने विद्यार्थियों से अपील की कि वह बढ़ चढ़कर इस वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लें। आर्यन संगठन की ओर से श्री विकेंद्र सिंह कैथैत ने कहा कि डॉ. तृप्ति के इस हरित प्रदेश अभियान में आर्यन संगठन कंधे से कंधा मिल के उनके साथ है और सभी छात्र उत्तराखंड के सभी जिलों में इस अभियान उनके साथ हैं।